पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती शिशु मंदिर में 10वीं में 48 और 12वीं में 39 का फर्स्ट डिवीजन

सरस्वती शिशु मंदिर में 10वीं में 48 और 12वीं में 39 का फर्स्ट डिवीजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसडोल| सरस्वती शिशु मंदिर उमा विद्यालय के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। हाईस्कूल में कुल 92 परीक्षार्थी थे, जिसमें 48 प्रथम श्रेणी तथा 30 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कल्पना यादव ने 93.16% के साथ नगर में प्रथम, द्वितीय कामेश साहू 91%, अंजुलता कैवर्त्य 89%, हिमांशु घृतलहरे 86.16%, काव्यांजलि 86%, हर्षकुमार डड़सेना 85%,, रश्मि साहू 85.5%, प्रीति कैवर्त 84.16% अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83 परीक्षार्थी थे, जिसमें 39 प्रथम, 31 द्वितीय तथा 1 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। पंकज कैवर्त्य 86.6% अंक के साथ प्रथम, नावेंद्र कुमार 84% द्वितीय, सोनल श्रीवास 81.8% तृतीय, डिकेश्वरी पैकरा 80.8%,चेतना साहू 80.2% अंक प्राप्त किए। उत्कृष्ट परीक्षाफल पर विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू, व्यवस्थापक एसके मिश्रा, कोषाध्यक्ष लख्मीचंद दुबे, संरक्षक लखनलाल तिवारी, प्राचार्य जयलाल मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणा मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...