पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खैंरा बल्दाकछार में विस अध्यक्ष ने नहर नाली का भूमिपूजन किया, 1320 एकड़ भूमि में होगी सिंचाई

खैंरा-बल्दाकछार में विस अध्यक्ष ने नहर-नाली का भूमिपूजन किया, 1320 एकड़ भूमि में होगी सिंचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम खैंरा में 1 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली खैंरा-बल्दाकछार में सिंचाई हेतु नहर-नाली निर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भूमिपूजन किया। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों की मांग पर पानी को नीचे से उपर पहुंचाकर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई है। इस योजना में ग्राम खैंरा के जलस्तर को उपर कर ग्राम बल्दाकछार तक ढाल बनाया जाएगा।

योजना में 1320 मीटर नाली निर्माण, 4 स्थानों पर ड्रेनेज क्रासिंग, तालाब की मेढ़ पर 6 आरसीसी वाल बनाया जाएगा। इस सिंचाई नहर प्रणाली के निर्माण एवं जीर्णोद्धार से ग्राम खैंरा के लगभग 470 एकड़ और बल्दाकछार ग्राम के 850 एकड़ सहित कुल 1320 एकड़ रकबे में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई के साथ-साथ भू-जल स्तर में वृद्धि एवं निस्तारी के लिए तालाबों में पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

इस दौरान विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि ग्राम खैंरा-बल्दाकछार के छुईहा नाला में वर्ष 2012-13 में 15 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पूर्व में निर्मित स्टॉप डेम को ग्राम खैंरा एवं बल्दाकछार के किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए निर्मित किया गया था। ग्रामीणों की मांग पर स्टॉप डेम का उन्नयन कार्य, नहर नाली निर्माण कार्य, डी.सी. निर्माण कार्य 4 नग, एक्वाडक्ट निर्माण कार्य, आरसीसी वाल केनाल निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कसडोल क्षेत्र में अभी तक 8 करोड़ 50 लाख रुपए के कार्य कैम्पा मद से स्वीकृत किए गए है तथा आने वाले कुछ दिनों बाद 3-4 करोड़ के कार्य और स्वीकृत किए जाएंगे। स्वीकृत राशि में से 6 करोड़ रुपए के कार्य हो चुके हैं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अमृत बाई बरिहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पर्यटन मंडल सदस्य देवचरण पटेल, जनपद सभापति मेलाराम साहू, जनपद सदस्य रामचंद्र घ्रुव, कोयल दास मानिकपुरी, रामेश्वरी साहू, वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार, वन विभाग एसडीओ यूएस ठाकुर व डी के साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यभामा साहू, संबंधित क्षेत्र की वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम के सरपंच, पंच अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वनवासी उपस्थित थे।

कसडोल. ग्राम खैंरा में लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष।

बलार जलाशय जीर्णोद्धार के लिए 20 करोड़ मंजूर

ग्राम कुकरीकोना से एक किलोमीटर दूर में सिद्धखोल पर्यटन स्थल है, जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है व कसडोल के पास स्थित नारायणपुर प्राचीन स्थल में नारायण बिहार एवं पक्का रोड निर्माण का कार्य हो चुका है। बलार जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत कर कार्य कराया गया है। ग्राम खर्री, पचपेडी चेक डेम का निर्माण की मांग पर वन मंडलाधिकारी को परीक्षण के लिए आवेदन दिया गया है जो जांच के बाद स्वीकृत किया जाएगा। ग्राम सुखदा के पास पुल निर्माण के लिए टेंडर का कार्य हो गया है। इसके निर्माण से वन ग्राम खैंदा-बल्दाकछार के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...