पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 52.83 लाख की लागत से बनेगा पलारी का नगर पंचायत कार्यालय भवन

52.83 लाख की लागत से बनेगा पलारी का नगर पंचायत कार्यालय भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने नगर पंचायत पलारी में 52 लाख 83 हजार रुपए के लागत से निर्मित नवीन नगर पंचायत कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत पलारी में 16 वार्डों के लिए बोर खनन कराने तथा नगर पंचायत पलारी में विभिन्न निर्माण कार्योें की घोषणा की।

अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक एक में तुमन वर्मा के घर से खैया तालाब तक सीसीसड़क राशि 8.40 लाख रुपए, खिलावन वर्मा के घर से डबरी तक सीसी सड़क 16.88 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक दो जयलाल साहू के घर से पुसउ वर्मा के घर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण 3.18 लाख रुपये, राधे वर्मा से पुराना कांजी हाउस भवन तक आरसीसी नाली निर्माण 4.77 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 11 में रंगमंच निर्माण 3.43 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 12 में डाॅक्टर धीवर के घर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण 8.40 लाख रूपए, विभिन्न तालाबों में पचरी निर्माण 16 लाख, वार्ड क्रमांक चार में सांस्कृतिक भवन निर्माण, पेंशनर भवन के लिए 5-5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 15 में सामुदायिक भवन निर्माण (ठेठवार) 10 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण कार्य झूलाघर से मेन रोड तक 4.20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 15 में खम्हन वर्मा से विष्णु वर्मा के घर तक सीसी रोड 5.36 लाख रुपए कुल 130.82 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने पलारी के हाट बाजार को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए पलारी के नागरिकों की प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान 30 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहर का प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामों में सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निस्तारी के लिए 10 अप्रैल से गंगरेल बांध से नहरों में पानी छोड़ा गया है। पलारी क्षेत्र में नहर से शीघ्र ही पानी पहुंचेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर योगेश चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका घासिन बाई वर्मा, उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, सभापति यशवर्धन वर्मा एवं जनप्रतिनिधि के अलावा कलेक्टर जेपी पाठक, सीईओ जिला पंचायत एस जयवर्धन भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...