पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डबलचौकी में 2 घंटे लगा 2 किमी लंबा जाम

डबलचौकी में 2 घंटे लगा 2 किमी लंबा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग 59-ए पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे डबलचौकी में करीब 2 किमी लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक भूसे की गाड़ी फंसने की वजह से धीरे-धीरे वाहनों का जाम बढ़ता गया। करीब दो घंटे तक वाहन इसमें फंसे रहे। इस दौरान कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। बसों के अंदर बैठे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाइकसवार लोगों ने जाम में छोटी सी जगहों से किसी तरह निकलने का प्रयास किया, लेकिन वे भी इसमें फंसकर रह गए। यहां बड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन लोग परेशान होते रहते हैं। मंगलवार को अधिक शादी ब्याह होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए और परेशान होते हैं।

2 भूसे की गाड़ी का 500 रुपए का चालान बनाया है, दोनों वाहन ओवर लोड भरे थे। नेशनल हाईवे को डायवर्ड करने का हमें कोई आदेश नहीं है। डबल चौकी में अतिक्रमण की समस्या है। हमारा प्रयास रहता है कि जाम न लगने दिया जाए।’ पवन यादव, चौकी प्रभारी, डबलचौकी

डबलचौकी. मुख्य मार्ग पर इस तरह से जाम में फंसे रहे वाहन।

खबरें और भी हैं...