डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला
उदयनगर | नगर के मुख्य चौराहे व ग्राम पंचायत में डॉ. भीमराव अांबेडकर जयंती भाजपा जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जय करे लगाए गए। इस अवसर पर अंकित जैन, शेखर रावत, सतीश दांगी, आशीष भाटी, आनंद जैन, सौरभ राठौर, विजेंद्र दांगी, मनोज सूर्यवंशी, सचिव उमेन सिंह आरिया, आदि उपस्थित थे।
डबलचौकी| ग्राम पंचायत अकबरपुर में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान सरपंच मांगीलाल अनजाने, चंपालालजी, हेमंत वैष्णव, राजेंद्र तिवारी, दिनेश जामालिया, सचिव जीवन चौधरी, आशीष तिवारी आदि उपस्थित थे। जयंती पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
पीपरी | नर्मदा मंदिर परिसर पीपरी के प्रांगण में भाजयुमो द्वारा डॉक्टर भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें भाजयुमो के जितेंद्र जायसवाल (उपसरंपच), मंडल उपाध्यक्ष नीरज महाजन, नगर अध्यक्ष भूरा ठाकुर, मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, दीपक प्रजापति, रोहित सिसोदिया, महेंद्र, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेवरी| आंबेडकर जयंती पर नेवरी में चल समारोह निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गणेश चौक पर पहुंचा। अांबेडकर मोहल्ला नेवरी की ओर से पुष्प वर्षा की गई। शीतल पेय तथा आतिशबाजी से स्वागत किया गया। समारोह मुख्य मार्ग से होते हुए बरोठा फाटा से महूखेड़ा पहुंचा। जहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ग्राम नेवरी महूखेड़ा, रोजड़ी, शिवपुर मुंडला, मानकुंड, अरलावदा और सेत खेड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभिषेक सोलंकी, अर्जुन सिंह लाठियां, जितेंद्र मालवीय, सतीश राठौर, राजेंद्र सोलंकी, मोहित सोन कटारिया, राहुल परमार, अजय लाठियां, संतोष मालवीय, रामगोपाल सांवलिया, अनोखी लाल, राजकुमार परमार आदि उपस्थित थे।
डबलचौकी। जयंती पर बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण।