पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम की घोषणा के ढाई साल बाद भी नहीं बनी कैलोद टिगरियागोगा सड़क

सीएम की घोषणा के ढाई साल बाद भी नहीं बनी कैलोद-टिगरियागोगा सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री घोषणा के ढाई साल के बाद भी कैलोद से टिगरियागोगा तक की सड़क डामरीकृत नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनना तो दूर अभी तक यहां पत्थर भी नहीं डाले गए हैं।

कैलोद के कमल चौधरी, मोहन चौधरी, घनश्यामजी, बलराम चौधरी आदि ने बताया कि ग्राम सांसद के आयोजन में टिगरियागोगा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान घोषणा की थी कि कैलोद से टिगरियागोगा के 5 किमी रोड में डामरीकरण होगा। किसानों को इसका लाभ मिलेगा। ढाई साल हो जाने के बाद अभी तक वहां पर पत्थर भी नहीं पड़े हैं।

शीघ्र डामरीकृत करें सड़क
ग्रामीणों ने बताया ग्राम संसद के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कई बड़े नेता मंच पर उपस्थित थे। उसमें विधायक और मंत्री दीपक जोशी भी थे, लेकिन वे सभी ग्रामीणों की समस्या को भूल चुके हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों में शीघ्र सड़क को डामरीकृत करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...