देवास| ग्राम रोजगार सहायक, सहायक सचिव संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सहायक सचिव संघ जिला ने एक सूत्री मांग नियमितिकरण को पूरा करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह को ज्ञापन दिया। संघ जिलाध्यक्ष मोहन बड़वाया ने बताया कि हम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करते हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में अनजाने में कोई छोटी सी चूक हो जाती है तो हमारी सेवा समाप्त कर दी जाती है, हम सरकार से बस यही चाहते हैं कि जब हम जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं तो थोड़ी सी चिंता हमारे भविष्य की भी कर ली जाए और एक ही मांग नियमितिकरण को पूरा किया जाए।
डबलचौकी में प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन देते समय देवास ब्लॉक अध्यक्ष संजय पटेल, बबन पटेल, सतीश बराय, लाखन मीणा, रवि बरौली, संजय सारोल, लाखनसिंह चावड़ा आदि उपस्थित थे।