हेमचंद को समाज ने दी श्रद्धांजलि
डौंडी|पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निधन पर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव नरोत्तम यदु ने कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठ, जुझारू, सादगी, सामाजिक, सरल के साथ-साथ सेवा भावना होने के कारण लोगों के सुख-दुख में काम अाते थे। छत्तीसगढ़ ठेठवार (यादव) समाज युवा प्रकोष्ठ के रमेश यदु, हरणनारायण यदु, मनोज, मनीष, करणलव, रितेश, बन्टी, बलराम ने श्रद्धांजलि दी है।