पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहल... परीक्षा के बाद सफाई में जुटे जीएसटी टोली के बच्चे

पहल... परीक्षा के बाद सफाई में जुटे जीएसटी टोली के बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|जीएसटी चिल्हाटीकला के बच्चों ने वार्षिक परीक्षा के बाद फिर से सफाई अभियान शुरू किया गया। गांव के गली सहित चौक-चौराहों की सफाई की। इस टोली के संस्थापक कमलकांत साहू ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षा होने होने के कारण सफाई अभियान को रोक दिया गया था। परीक्षा के दौरान बच्चों को विशेष कोचिंग भी दिया गया। 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को 10वीं ओपन का फार्म भराकर परीक्षा दिलवाया जा रहा है। ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सके। एक माह बाद फिर से सफाई में बच्चे जुट गए है। ताकि गांव साफ सुथरा रहे। सभी बच्चे लोगों को सफाई के लिए प्रेरित कर रहे है। जिसके बाद ग्रामीण भी सफाई अभियान में आगे आ रहे है। गांव के मोड़ के पास साफ किया।

खबरें और भी हैं...