खेतों में बिजली कनेक्शन के लिए दो साल से भटक रहे 98 किसान
क्षेत्र के 98 किसान अपने खेतों में बिजली लगाने के लिए दो साल से भटक रहे हैं। डौंडी के किसान कन्हैयालाल अंधारे ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कई योजना चल रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण आदिवासी ब्लाक डाैंडी के किसान लाभ से वंचित है।
अंचल के किसान कृषि विभाग की योजना के अन्तर्गत अपने खेतों में बोर खनन करा लिए है। पिछले दो साल से पंप कनेक्शन के लिए बिजली कंपनी का चक्कर काट रहे हैं। बिजली कंपनी ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराती है।
अंधारे ने बताया कि पिछले दो सालो से निविदा में नाम आने पर भी किसानों के खेत तक बिजली खंभे व तार कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी का कहना है कि डौंडी क्षेत्र में 98 किसानों के खेत में बिजली कनेक्शन दिया जाना है। सभी का टेंडर हो गया, लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं है। कलेक्टर जनदर्शन में जाने के बाद भी किसानों की समस्या हल नहीं हुआ । इस क्षेत्र के किसान सुखे की मार से अलग परेशान है। खेतों में फसल लगाने की आस लगाए बैठे थे, वह भी पूरा होते नहीं दिखता। किसानों को सूखा राहत भी नहीं दिया गया है।
योजना के तहत जीएसटी के कारण काम में हुई देरी
इस योजना का कार्य शुरू हो गया है। जीएसटी के कारण काम में देरी हुई है। चिखली और कुसुमटोला में बिजली लगाने काम चल रहा है। आरके साहू, कनिष्ठ यंत्री, बिजली कंपनी