विधायक ने गांव में लगाई चाैपाल, सुनी समस्याएं
डौंडीलोहारा. चौपाल में उपस्थित विधायक अनिला भेडिया व ग्रामीण।
डौंडीलोहारा|शुक्रवार को विधायक अनिला भेंड़िया ने ग्राम डोमरगुचा, भरनाभाट, आलिआरा, संजारी का दौराकर चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने पानी की समस्याएं बताई। तुरंत जिला पंचायत सीईओ व पीएचई के अधिकारी से बात की। सरपंच नेतराम भांडेकर, राजकुमार ग्वाल, कल्याणगिरी ने मनरेगा की मजदूरी जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम संजारी में विधायक ने बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, ज़ोन समन्वयक, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम देशमुख के साथ बैठक की। चुनाव के बारे में चर्चा हुई। रविन्द्र भेड़िया भी उपस्थित थे। ग्राम गैजीडीही में सामुदायिक भवन का लोकर्पण विधायक ने किया।