पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए डौंडी ब्लाॅक में 6 नोडल केंद्र बनाए गए है। जहां से पालक आवेदन जमा कर सकेंगे।

बीईओ आरआर ठाकुर ने बताया कि बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में निजी स्कूलाें में 25 प्रतिशत सीटों में असुविधा प्राप्त समूह, दुर्बल वर्ग के बच्चों को शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। अशासकीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आॅनलाइन आवेदन नर्सरी, केजी-1, पहली के लिए कर सकते हैं।शैक्षणिक सत्र 2018-19 में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश की प्रक्रिया आॅनलाइन किया जाना है। 15 से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम चक्र में आवेदक को स्कूल का आवंटन 8 मई तक किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग निवास और आधार कार्ड, वोटर आईडी, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते है। डौंडी के विवेकानंद हाईस्कूल, सेंट थाॅमस, आजाद पब्लिक स्कूल के हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए बालक हाईस्कूल में, दल्लीराजहरा के बीएसपी-2, मां भवानी हाईस्कूल, गुरूनानक स्कूल के प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, इंग्लिश मीडियम, डीएवी, दारूल-उलूम मदरसा, अल्फा इंटरनेशल स्कूल, नयाबाजार हाईस्कूल, दल्लीराजहरा सरस्वती शिशु मंदिर, निर्मला इंग्लिश मीडियम, लिटिल बर्ड एकेडमी में प्रवेश के लिए हाईस्कूल चिखलाकसा , कुसुमकसा के कुसुम पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ज्योति अरमुरकसा में प्रवेश के लिए हाईस्कूल कुसुमकसा में, दल्लीराजहरा के गांधी विद्या मंदिर, साई शिशु मंदिर में संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...