पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुसाइड नोट में जिद्दी लड़की हूं लिखकर युवती ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट में- जिद्दी लड़की हूं लिखकर युवती ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को ग्राम संबलपुर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइडल नोट मिला है। वीरेन्द्र अजनबी की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। ग्राम संबलपुर के वार्ड 16 गौरा चौक निवासी लक्ष्मी तारम (20) घर में अकेली रहती थी। सुबह 9 बजे वार्ड पंच सेवती बाई जब किसी कार्य के लिए घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। छेद से झांका तो लक्ष्मी फंदे पर मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुसाइडल नोट में यह लिखा है, मैं जिद्दी लड़की हूं। जो ठान लेती हूं वाे करके रहती हूंं। मैं होश हवाश में आत्महत्या कर रही हूं। इसके लिए किसी को परेशान ना किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की अपने मां के ननिहाल संबलपुर में रह रही थी। तीन-चार माह पहले उसकी मां भी बिना बताए कहीं चली गई, तब से अकेली रह रही थी। पास में ही मामा देवप्रसाद अपने परिवार सहित रहते हैं।

खबरें और भी हैं...