गोंड़वाना संस्कृति को बताने लगाया शिविर
डौंडी|गोंड़वाना संस्कृति से सामाजिक लोगों को परिचित कराने के लिए तीन दिवसीय शिविर का समापन ग्राम नलकसा में गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों ने रीति-नीति, देवी-देवता, गोंड़वाना धर्म के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में मुकेश कौडो, चतुरसिहं नरेटी, सूरज दर्रो, संतु धुर्वे, सुरेश नरेटी सहित अन्य सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।