कबड्डी में मोहला टीम को प्रथम पुरस्कार
डौंडीलोहारा|गुरुवार को ग्राम कोलाटोला में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार कॉलेज हास्टल मोहला की टीम को मिला। द्वितीय जय बजरंग दल सुंदर नगर व तृतीय मोहला कालेज की टीम को मिला। अतिथि के रूप में शिवसेना प्रदेश सह सचिव शंकर चैनानी, संजीव वैष्णव, महिला शिवसेना प्रभारी मनीषा, किसान नेता फुलसिंह ठेगा थे। इस अवसर पर मंनिदर सिंह उइके, देवसिंग, महेन्द्र, दीपक, पवन, भुजबल कुमार उपस्थित थे।