- Hindi News
- National
- डौंडी में बस स्टैंड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जेसीबी से तोड़ा, कल भी होगी कार्रवाई
डौंडी में बस स्टैंड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जेसीबी से तोड़ा, कल भी होगी कार्रवाई
डौंडी|शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए बचे मकान व दुकान की फिर से तोड़फोड़ शुरू की गई। नायब तहसीलदार गिरजाशंकर साव, एडीबी के उपयंत्री राकेश गुप्ता, धरमेश श्रीवास्तव, पटवारी नरेन्द्र ध्रुव ने दोपहर 3 बजे मुख्यमार्ग के दोनों ओर का निरीक्षण किया। प्रतीक्षा बस स्टैंड के शापिंग कॉम्प्लेक्स को जेसीबी तोड़ा गया। नायब तहसीलदार साव ने बताया कि डौंडी में 5-6 स्थानों पर तोड़फोड़ किया जाना है। सोमवार को डौंडी में तोड़फोड़ शुरू किया जाएगा।