ठगी करने वाले दो जनपद सदस्य को बर्खास्त करने की मांग
डौंडी|भाजपाइयों ने उज्ज्वला योजना में प्रथम व आवास निर्माण में आठवां स्थान आने पर कलेक्टर से मुलाकात की।
भाजपा प्रदेश महिला प्रमुख शोभा सोनी, जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामकिसुन सोरी, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, दिनेश अग्रवाल, महामंत्री मनीष झा ने जनसंपर्क यात्रा में मिले आवेदनों के निराकरण की मांग की। अध्यक्ष रामकिसुन सोरी व दिनेश अग्रवाल ने डौंडी जनपद पंचायत के दो सदस्यों पर ग्रामीणों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के आरोप पर जुर्म दर्ज हो चुका है। इसके बाद से वे फरार हैं। दोनों जनपद सदस्य को पद से बर्खास्त करने की मांग की।