पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम कापसी में 20 अप्रैल को मनाएंगे उज्ज्वला दिवस, बांटेंगे गैस कनेक्शन

ग्राम कापसी में 20 अप्रैल को मनाएंगे उज्ज्वला दिवस, बांटेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|ग्राम सुराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। डौंडीलोहारा के ओम साईं एचपी गैस एजेंसी ग्राम कापसी में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटेगी। कार्यक्रम में महिलाएं शामिल होंगी। जिन्हें गैस जलाते समय बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में बताया जाएगा। खाद्य निरीक्षक संतोष सिंह, गैस एजेंसी संचालक महेंद्र जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को शामिल करने तैयारी की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, भाजपा महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, डाॅ. उत्तम यदु, ठाकुरराम सार्वा, गणेश प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, हरीश कटझरे, जयेश ठाकुर, एसडीएम एसके गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ चंद्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश देवागन, बुटूराम पुर्णे, विरेन्द्र अजनबी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...