60 साल पुराने बेलरगोंदी बांध की मरम्मत नहीं, व्यर्थ बह रहा पानी
डौंडीलोहारा|50 साल पहले जल संग्रहण के लिए ग्राम गैंजी में बेलरगाेंदी बांध बनाया गया था। लेकिन विभाग की ओर से देखरेख नहीं से यह बांध अपना अस्तित्व खो रहा है। बांध का पानी व्यर्थ बहने से न तो निस्तारी का काम रहा न ही किसानों के खेत में सिंचाई का। किसान रत्तिराम आालेंद्र ने बताया कि अगर बांध का नवनिर्माण किया जाए तो एक ओर बारिश के पानी का संग्रहण होगा। वहीं गर्मी के समय निस्तारी का काम आएगा। डौंडीलोहारा के वनांचल के गांवों में सिंचाई सुविधा नहीं हाेने से किसानों को सूखे का सामना करना पड़ता है।