पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वच्छता टोली के बच्चे पॉलीथिन का उपयोग न करने कर रहे जागरूक

ग्राम स्वच्छता टोली के बच्चे पॉलीथिन का उपयोग न करने कर रहे जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब से ग्राम चिल्हाटीकला में बच्चों ने ग्राम स्वच्छता टोली बनाई है, तब से गांव में सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे हैं। ग्रामीणों को पाॅलीथिन का उपयोग ना करने की समझाइश दे रहे हैं। पॉलीथिन पर्यावरण के लिए नुकसान दायक है। सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में प्लास्टिक से बने डिस्पोजल सहित अन्य सामान का इस्तेमाल ना करें। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

स्वच्छता टोली की समझाइश के बाद गांव के लोग शादी, सगाई, जन्मोत्सव में डिस्पोजल का उपयोग बंद कर दिए है। सभी कार्यक्रम में डिस्पोजल की जगह स्टील के गिलास, दोना, पत्तल का उपयोग कर रहे हैं। बच्चे ग्रामीणों को यह बता रहे हैं कि प्लास्टिक के उपयोग से मानव व उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा हैं। प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। प्लास्टिक पैकिंगयुक्त सामान कैंसर जैसे बीमारी का कारण बन सकता है। बच्चों के मार्गदर्शक कमलकांत साहू ने बताया कि प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता बढ़ाने से ही समस्या का निदान हो सकता है। प्लास्टिक से पीलिया, डायरिया, हैजा फैल रहा है।

खबरें और भी हैं...