ग्राम पंचायत मड़ियाकट्टा के सचिव पवन कुमार सोनी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 15 दिन के रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद सचिव संघ ने हड़ताल समाप्त कर दिया। ब्लाक के सभी सचिव काम पर लौट आए। 2 मई को ग्राम मड़ियाकट्टा के भानुस्वरूप ने सचिव के साथ मारपीट व गाली गलौज किया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी।
15 दिन बीत जाने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को ब्लाक के पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। सचिवों के हड़ताल शुरू करते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद सचिव संघ ने हड़ताल समाप्त कर दिया। शनिवार को पंचायत के सभी सचिव काम पर लौट आए। इस संबंध में संघ अध्यक्ष पुराणिक जगनायक ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया व काम में लौट गए।