डौंडी|वेतन वृद्धि सहित चार सूत्रीय मांग को लेकर डौंडी ब्लाॅक की मितानिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही।
पंवारा बाई काठारी ने कहा कि हम सभी मितानिन, प्रशिक्षक ब्लाक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, क्षेत्र समन्वयक सन 2002-03 से निरंतर सेवा दे रही हैं। जिससे ही शिशु व माता मृत्युदर में कमी व संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी, कुपोषण में कमी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में सुधार आया है। उन्होंने कहा इस काम के एवज में हमें सरकार मात्र 1500 रुपए देती है। वह भी तीन-चार महीने में यह राशि मिलती है। मितानिनों ने कहा कि मितानिन व हेल्प डेस्क फेसिलिटेर को 15-15 हजार व मितानिन प्रशिक्षक को 20 हजार, ब्लाक व स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक को 30-30 हजार रुपए दिया जाए। धरना में रेशमा खान, फुलकुमारी मेश्राम, पंचबती साहू, वेदान साहू, लिला गर्वना, टेबल सिंह सहित 375 अन्य लोग मौजूद थे।