पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब सहगांव में महिला की मौत पर हत्या का संदेह

अब सहगांव में महिला की मौत पर हत्या का संदेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बालोद/डौंडीलोहारा

डौंडीलोहारा पुलिस गोबर बीनने गई टिकरापारा की महिला की हत्या का मामला सुलझाने में अब तक असफल है। वहीं अब सहगांव के लोगों ने भी एक महिला की मौत पर हत्या का संदेह जाहिर कर जांच की मांग की है। पुलिस पीएम के बाद ही कुछ निर्णय लेने की बात कह रहे हैं।

टीआई आरएस सिन्हा ने बताया परिजन व ग्रामीण तो आरोप लगाएंगे ही। लेकिन सबूत के आधार पर जांच करेंगे। पीएम आने का इंतजार कर रहे हैं। सहगांव में जो केस आया है, वह भी संदेहास्पद है। महिला कमांडो ने केस को हत्या की आशंका से जांच की मांग करते कलेक्टर एसपी को आवेदन दिया है। सहगांव में 20 अप्रैल की रात 8 बजे निर्मला पिस्दा पति नंद कुमार पिस्दा की मौत हुई थी। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। परिजन व महिला कमांडो सुनीता बाई, हीरा बाई का कहना है कि मृतका के शरीर में चोट के निशान थे। जिससे शंका है कि किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया हो।

खबरें और भी हैं...