स्मार्टफोन के लिए कॉलेज में पंजीयन फाॅर्म जमा करें
डौंडीलोहारा|शासकीय कॉलेज के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। पंजीयन फाॅर्म के साथ आधार कार्ड की फोटोकाॅपी, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, मतदाता परिचय, रंगीन पासपोर्ट फोटो देना होगा। फाॅर्म काॅलेज में 17 व 18 मई को दिया जाएगा। प्राचार्य राजकुमार जैन ने बताया नोडल अधिकारी कृष्णाराम व प्रो. राजूलाल कोसरे से छात्र संपर्क कर सकते हैं।