पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनपद सदस्य बोले अफसरों की लापरवाही के कारण किसानों को नहीं मिल रहा नक्शा खसरा

जनपद सदस्य बोले- अफसरों की लापरवाही के कारण किसानों को नहीं मिल रहा नक्शा-खसरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें कृषि विभाग पीडब्ल्यूडी, आबकारी, भू-संरक्षण विभाग और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों की अनुपस्थित पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।

जनपद सदस्य पुनीतराम सेन, शिवगिरी चुरेन्द्र, विधायक प्रतिनिधि पीयुष सोनी ने कहा कि राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के किसानों को नक्शा खसरा के लिए कई दिन तक भटकना पड़ता है। कई किसानों के लिए पशु शेड निर्माण कराने के लिए नक्शा खसरा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पशु विभाग के अधिकारी किसानों को सत्यापन के लिए घुमाते है। मड़ियाकट्टा गांव में पुल निर्माण व परसोदा में खेल मैदान के लिए तहसील कार्यालय में सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय डौंडी से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचे। वर्ष 2015-16 में कुंजकन्हार के डायवर्सन का काम मनरेगा के तहत कराया गया था। जिसकी मजदूरी अब तक नहीं मिली है। जनपद पंचायत सीईओ पीआर साहू ने बताया कि पिछले साल जिले से 455 भूमि समतलीकरण के लिए कार्य आया था। लेकिन तहसील कार्यालय से नक्शा खसरा प्राप्त नहीं होने के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो पाया। तहसीलदार ने 455 समतलीकरण कार्य की सूची मंगाई थी। उसके बाद भी नक्शा खसरा अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है।

डौंडी ब्लाॅक के 2 हजार परिवारों का नाम जनगणना सूची में नहीं

ब्लाक के करीब 2 हजार परिवारों का नाम 2011 की जनगणना सूची में नही है। उन्हें भी उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। राशनकार्ड पंचायत से प्रस्ताव कर बनावा सकते है। जिन स्कूलो की स्थिति ठीक नहीं है। वह मरम्मत कार्य के लिए पंचायत से प्रस्ताव मंगा ले। इसके लिए खनिज न्यास निधि में 50 लाख रुपए रखा गया है।

खबरें और भी हैं...