पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मथाई चौक से मॉडल स्कूल तक डिवाइडर बनने की मांग, ताकि न हो दुर्घटना

मथाई चौक से मॉडल स्कूल तक डिवाइडर बनने की मांग, ताकि न हो दुर्घटना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|नगर पंचायत के लोगों ने निकाय सीमा के भीतर मुख्य मार्ग पर डिवाईडर बनाने की मांग कलेक्टर से की है। ताकि आवाजाही में सुविधा हो सके। एडीबी द्वारा राजनादगांव से कच्चे तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है जो डौंडी के मुख्य बाजार से होकर गुजरेगी। जिसके कारण हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।

मथाई चौक से मॉडल स्कूल तक यातायात का दबाव अधिक होने के कारण डिवाइडर बनाया जाना जरूरी है। नगर पंचायत के अध्यक्ष खिलेन्द्र भुआर्य, उपाध्यक्ष संतोष डेविड, पार्षद पल्टन भुआर्य ने बताया कि डिवाइडर बन जाने से दुर्घटना की संभावना नहीं रहेगी। गाड़ियां भी अपनी-अपनी साइड में चलेगी। क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, डाकघर, नगर पंचायत, तहसील कार्यालय, मुख्य मार्ग के किनारे होने से भीड़ रहती है।

खबरें और भी हैं...