मितानिनों की हड़ताल का समर्थन करने पहुंची विधायक अनिला भेंड़िया
डौंडीलोहारा|चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को ब्लाक की मितानिन जनपद कार्यालय के पास हड़ताल बैठी रही। हड़ताल का समर्थन करने विधायक अनिला भेंड़िया पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा करने की बात कही। जनपद अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने भी मितानिनों की हड़ताल का समर्थन किया। मितानिन संघ अध्यक्ष अंजनी देवांगन योगिता साहू, निरमला सिन्हा, कुनजा बाई, रेवती साहू, ऐश्वर्यामति तिवारी, ओमलता, धरमिन देशमुख, डामिन साहू, नैन साहू अनिता रामटेके, दीपमाला सहित 574 मितानिन, 22 प्रशिक्षक और 4 ब्लाक व पंचायत समन्वयक हड़ताल पर हैं।