- Hindi News
- National
- डुमाटोला में 8.68 लाख की लागत से बिछाई पाइपलाइन, जल्द की जाएगी पेयजल सप्लाई
डुमाटोला में 8.68 लाख की लागत से बिछाई पाइपलाइन, जल्द की जाएगी पेयजल सप्लाई
डौंडीलोहारा|ग्राम पंचायत जुन्नापानी के आश्रित ग्राम डूमाटोला में खनिज न्यास निधि से 8.68 लाख की लागत से पेयजल के लिए टंकी निर्माण कर पाइपलाइन बिछाई गई है। जल्द ही लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। सरपंच नंदनी साहू, उपसरपंच शंकूराम कुल्हारे, नेमसिंग आर्य, अशोक कुमार, निर्मल कुमार साहू ने कलेक्टर सारांश मित्तर से मिलकर उद्घाटन करने के लिए न्योता दिया। कलेक्टर ने जल्द गांव अाने का आश्वासन दिया।