पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल पर बैठते ही सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपी काे पकड़ा

हड़ताल पर बैठते ही सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपी काे पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श़ुक्रवार काे ब्लॉक सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते ही पुलिस ने फरार आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। 2 मई को ग्राम पंचायत मडियाकट्टा के सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होेने से नाराज सचिव संघ ने काम बंद कलम बंद के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हड़ताल शुरू करते ही संघ के अध्यक्ष पुराणिक जगनायक व सचिव शिव कुमार साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत मडियाकट्टा के सचिव पवन कुमार सोनी द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाद्यान्न योजना, पेंशन योजना के अलावा अन्य कार्यों का निष्पादन किया जा रहा था। तभी गांव के भानस्वरूप मंडावी ने शौचालय का पैसा नहीं मिलने की बात कहते हुए गाली-गलौज व मारपीट की थी जिससे सचिव के पीठ में चाेंटे आई। घटना की रिपोर्ट 2 मई को दर्ज कराई गई थी।

इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत भरदा में महिला सचिव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। धरना स्थल पर विदेश जगनायक, मोहित मालेकर, देवलाल मालेकर, पवन सोनी, सरोज केराम, मुन्नी साहू, राधेलाल श्रीवास, मेमन अटल, दिनेश गंजीर, विष्णु सिन्हा, पीलूराम सिन्हा उपस्थित थे। टीआई एसआर सिन्हा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तुरंत पुलिस की टीम गई थी। परंतु वह फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर घर में ही पकड़ा।

खबरें और भी हैं...