पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 83 नर्स की हड़ताल का पहले दिन रोगी कम आने के चलते नहीं रहा ज्यादा असर

83 नर्स की हड़ताल का पहले दिन रोगी कम आने के चलते नहीं रहा ज्यादा असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बालोद/ डौंडीलोहारा

शुकवार से जिले के 83 स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रायपुर चले गए हैं। उनकी जगह अफसरों ने संविदा नर्स व चिरायु टीम के स्टाफ की ड्यूटी लगाकर काम चला रहे हैं। हालांकि पहले दिन उतना असर नहीं पड़ा। अस्पतालों में मरीज भी कम आए। जिला अस्पताल से 14 स्टाफ नर्स हड़ताल पर गई हैं। उनकी जगह जच्चा बच्चा अस्पताल के 11 संविदा स्टाफ नर्स की ड्यूटी अलग अलग पाली में लगाई गई है। अस्पताल के दोनों बड़े वार्ड आज खाली रहे। इक्का दुक्का मरीज छोटे वार्ड में भर्ती होकर इलाज करा रहें हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर परेशानी हो सकती है। मरीजों को ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाने का काम थोड़ा प्रभावित हुआ।

यहां मिली इनकी मदद :- दोपहर दो बजे के पहले तो जिला अस्पताल में दानीटोला नर्सिंग काॅलेज के छात्र छात्राओं ने ट्रेनिंग के नाम पर व्यवस्था में मदद की। उनके जाने के बाद भर्ती होने वाले मरीजों को कम स्टाफ नर्स से परेशान होना पड़ा। ड्रिप खत्म होने पर परिजन नर्स ढूंढते रहे। पहले जहां एक-एक शिफ्ट में चार से छह नर्स की ड्यूटी लगती थी। वहां दो से तीन नर्स की ड्यूटी लगी थी। जच्चा बच्चा व जिला दोनों अस्पताल का संयुक्त रूप से काम देखा गया है। प्रसव के बाद एक महिला व बच्चे को जिला से दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया। डीपीएम रीना लक्ष्मी ने कहा पहले दिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

खबरें और भी हैं...