पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीआई में महिला पुरुष के लिए एक ही काउंटर लग रही लंबी लाइनें

एसबीआई में महिला-पुरुष के लिए एक ही काउंटर लग रही लंबी लाइनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|भारतीय स्टेट बैंक शाखा डौंडी में महिला और पुरुष के अलग-अलग लाइन लगवाकर एक ही काउंटर से लेन-देन किया जाता है। सभी शासकीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों, मनरेगा, पेंशनधारियों, व्यापारियों, ग्राम पंचायतों के खाते इसी बैंक में होने के कारण खाताधारियों की रोजाना लंबी लाइन लगी रहती है। लोग सुबह 11 बजे से शाम तक लाइन में रहने के बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिलता।

ग्राम पंचायत सिंगनवाही के सरपंच घसिया राम कोरेटी, कामता के सरपंच धनसिंह नायक, नर्राटोला के सरपंच, हिसाराम चिराम, देवेन्द्र सिंग्रामे ने बताया कि 2 काउंटर लगने से लेन-देन का काम जल्दी हो जाएगा। सड़क चौड़ीकरण कर परिधि में आने से करीब 1 माह पूर्व एटीएम को तोड़ा गया तब से एटीएम बंद है। इसलिए केश काउंटर में भीड़ बढ़ने लगी है। एटीएम शीघ्र चालू करने की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...