डौंडी के बीआरसी ऑफिस में पुस्तक संग्रहण करते हुए।
डौंडी|नए शिक्षण सत्र में स्कूल खुलते ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त में पुस्तक बांटेंगे। कक्षा 9वीं व 10वीं के लिए पुस्तकों की पहली खेप डौंडी पहुंच गई है। जिसे बीआरसी कार्यालय में जमा किया है। यहां से संकुलों माध्यम से स्कूलों तक भेजी जाएगी। जहां से संबंधित संस्था प्रमुख बच्चों की दर्ज संख्या के हिसाब से पुस्तकें ले जा सकेंगे। पिछले साल पाठ्यपुस्तक निगम डिपो से पुस्तकें समय पर नहीं मिलने से बच्चों को स्कूल खुलने के काफी बाद मिला था। जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से स्कूलों तक पुस्तकें भेजी जा रही है। बीईओ आरआर ठाकुर ने बताया 16 हाईस्कूलों में पुस्तकें जल्द भेजेंगे। हिन्दी विशिष्ट, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी की पुस्तक पहुंच गई है।