पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 माह पहले दिया इस्तीफा अब तक नहीं हुआ स्वीकृत

9 माह पहले दिया इस्तीफा अब तक नहीं हुआ स्वीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत गुदुम के पंचाें ने 9 माह पहले सामूहिक इस्तीफा देने के बाद विकास कार्य रुक गया है। केवल 92 हितग्राहियों को पेंशन देने का काम हो रहा है।

सितंबर 2017 में ग्राम पंचायत के 18 पंचों में से 13 पंच गणेशराम, राजेन्द्र, राधेश्याम, सुनील, निर्मला, पुनीता, रेमिन, नेमिन, रोहिणी, बंसती, ओमबाई ने सरपंच दानेश्वरी कोठारी के पति पर पंचायत के काम में दखल देने का आरोप लगाते हुए सचिव माखनलाल आर्य को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद से पंचाें ने पंचायत अाना छोड़ दिया है। सामूहिक इस्तीफा के बाद गांव में पंचायत के माध्यम से होने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड, सामुदायिक भवन, मंगल भवन जैसे कई विकास कार्य थम गए है। सितंबर 2017 से मई 2018 तक केवल पंचायत क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 29, सुखद सहारा के 22, वृद्धा पेंशन के 22 और विधवा पेंशनधारी 19 को भुगतान पंचायत द्वारा किया जा रहा है। सचिव श्री आर्य ने बताया कि इस्तीफा को स्वीकार करने के लिए सभी पंचों को 3 बार सूचना देकर बुलाया गया। लेकिन वे नहीं आए। जनपद पंचायत डौंडी के निरीक्षक केआर चिंदा ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम के तहत सभी निर्वाचित पंच व सरपंच एक साथ बैठकर इस्तीफा के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे, तभी स्वीकार किया जाएगा। पंच और सरपंच को पंचायत में एक साथ बैठाने के लिए जनपद पंचायत डौंडी द्वारा भी नोटिस जारी किया जा चुका है। परंतु पंचाें ने नोटिस नहीं लिया।

खबरें और भी हैं...