नाली में मलबा भरा होने से बारिश का पानी घरों में घुसेगा, रहवासी चिंतित
डौंडी|सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकानों का मलबा नाली में भर गया है। जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। जिससे बारिश होने पर घरों में पानी भरने की चिंता लोगों को सताने लगी है। राजनादगांव से कच्चे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए डौंडी के माॅडल स्कूल से मथाई चौक तक 110 मकान व दुकान तोड़े गए थे। सड़क के एक हिस्से में नाली का काम चल रहा है। दूसरे भाग का मलबा नाली में भर जाने से जाम हो गया है। गिरीश सोनी ने बताया कि निर्माण एजेंसी धीमी गति से काम करा रही है। बारिश के बाद पानी भर जाएगा। पुराने नाली की सफाई कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।