पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 300 महिलाओं ने निकाली रैली, स्वच्छता की भी ली शपथ

300 महिलाओं ने निकाली रैली, स्वच्छता की भी ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस ग्राम बड़ा जुंगेरा के पाटेश्वर धाम नंदीशाला मनाया गया। 10 ग्राम पंचायतों के भारतमाता वाहिनी व महिला समूह की महिलाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर सफाई अभियान चलाया। नंदीशाला में सभा हुई। जिसमें 300 महिलाओं ने स्वच्छता की शपथ, गीत, कविता, भाषण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डौंडीलोहारा सीईओ चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि भारतमाता वाहिनी के सदस्यों ने अक्षय तृतीया होने के बावजूद अपने घरेलू कार्यो को छोड़कर स्वच्छ भारत मिशन में सहभागिता दी है। ब्लाॅक में स्वच्छ भारत मिशन को तीव्र गति से आगे बढ़ाने व महिला संगठन को सक्रिय बनाने में समन्वयक गोपाल तिवारी व स्वच्छता दूत गौतम सिन्हा का योगदान है। जिसके सहयोग से यह कार्य गांव-गांव में चल रहा है। वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी केएल यदु ने कहा कि भारत माता वाहिनी बिना स्वार्थ के स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम कर रही है। स्वच्छता दूत गौतम सिन्हा ने कहा कि शौचालय के निर्माण मात्र से ही हमारा देश पूर्ण रूप से स्वच्छ नहीं होगा। इसके लिए हमे आसपास की गलियों, चौक चौराहे तथा बोरिंग की सफाई करना भी जरूरी है। सरपंच कुमारी बाई कोरेटी, टिकेश्वरी देशमुख, रामबाई, मालती मंडावी, करारोपण अधिकारी एसआर टेकाम, रमेश सिन्हा, मोहित कुमार नायक, नरसिंह सहारे, लक्षण पटेल, खिलावन ठाकुर, भुनेश्वर बघेल, पवन सोनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...