पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन की वादाखिलाफी के विरोध में किसान संघ की रैली व आमसभा आज

शासन की वादाखिलाफी के विरोध में किसान संघ की रैली व आमसभा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|केंद्र व राज्य सरकार के वादाखिलाफी व किसानों के मुद्दे को लेकर किसान संघ रैली व आमसभा करेगा। संघ के कुशल ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांग स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर उपज से लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने पर जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता में बिठाया। लेकिन अच्छे दिन तो दूर बुरे दिन ज्यादा साबित हो रहे है।

उन्होने कहा कि जीएसटी लागू कर दिया, जिससे महंगाई बढ़ गई। पूरा बोझ लोगों के ऊपर आ गया। एक साजिश के तहत पेट्रोल व डीजल के दाम को जीएसटी के तहत बाहर रखा गया है। जिसका आधा दाम अधिक टैक्स से बढ़ा हुआ है। आदिवासी एक्ट में संशोधन कर उनके अधिकार को कमजोर करने करने का प्रयास कर रही है। 5वीं व 6वीं अनुसूची क्षेत्र पर भी उद्योगपतियों के लिए मनमानी कर रही है। रमन सरकार ने 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य करने व 300 रुपए बोनस देने के वायदे कर पांच साल हो गए, लेकिन पूरा नहीं किया। जिले की 4 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सभी किसानों को सूखा राहत राशि मिलनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...