पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगोली प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने लिया हिस्सा, त्रिवेणी व विष्णु प्रथम स्थान पर

रंगोली प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने लिया हिस्सा, त्रिवेणी व विष्णु प्रथम स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|ग्रीष्म अवकाश में वनांचल के मिडिल स्कूल लमती में मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जा रहा है। भोजन के पहले बच्चों के बीच विविध स्पर्धा कराई जा रही है।

शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। शिक्षक आरएल धनेन्द्र ने बताया कि छठवीं से आठवीं तक के 18 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका दल से त्रिवेणी प्रथम, समारी द्वितीय व हेमा तृतीय स्थान पर रही। बालकों में विष्णु प्रथम, खेमलाल द्वितीय व भगवती प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। भंवरमरा संकुल के समन्वयक टीके साहू ने रंगोली का अवलोकन कर बच्चों से हर दिन अलग-अलग गतिविधियां कराने कहा।

खबरें और भी हैं...