मितानिनों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
डौंडीलोहारा|चार सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल कर रही मितानिनों को समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर पहुंचे। उन्होंने मितानिनों की मांगों जायज बताते हुए पूरा करने की मांग की। जप अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, मितानिन संघ के अध्यक्ष अंजनी देवांगन, योगिता साहू, निरमला सिन्हा, कुनजा बाई, रेवती साहू, ऐशवर्या तिवारी, चंद्र प्रभा सुधाकर, ओमलता, धरमिन देशमुख, डामिन साहू, नैन साहू, अनिता रामटेके, दीपमाला आदि ने संबोधित करते हुए मांग पूर्ण होते तक डटे रहने का आह्वान किया। ब्लाक के 574 मितानिन, 22 मितानिन प्रशिक्षक व ब्लाक समन्वयक हड़ताल पर हैं। कई मितानिन छोटे बच्चों को लेकर हड़ताल स्थल पर बैठी रही।