पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमा के लिए पैदावार की गणना धान के बदले चावल से हो : ठाकुर

बीमा के लिए पैदावार की गणना धान के बदले चावल से हो : ठाकुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को किसानों की समस्याआें को लेकर तपती धूप में किसान संघ ने दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण से रैली निकाली। इस दौरान विवेकानंद चौक पर 1 घंटे तक अघोषित जाम कर दिया। मुख्यमार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने व्यवस्था संभाली तब कहीं गाड़ियां आगे बढ़ीं। रैली में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

किसान संघ संरक्षक जनकलाल ठाकुर ने कहा कि राज्य के किसान सूखे व अकाल से पीड़ित हैं। उनको सूखा राहत राशि व धान बोनस की राशि के लिए दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रही हैं। वहीं शासन विकास यात्रा के नाम पर किसानों से छल कर रही हैं। सरकार की छोटे-छोटे रैली व धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की तादाद में पुलिस प्रशासन रहता है। वहीं यहां किसानों की रैली की सुरक्षा के लिए मात्र कुछ सिपाही मौजूद हैं। बिजली, सिंचाई, बीमा राशि व किसानों की मांगों को रखी। किसान विरोधी भाजपा शासन को आड़े हाथों लिया। बीमा के लिए वास्तविक पैदावार की गणना चावल से होना चाहिए। परंतु शोषण करने धान से गणना की जा रही है, जिससे किसानों का लाखों-करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

यातायात बिगड़ते देख पुलिस ने व्यवस्था संभाली

सौंपा ज्ञापन: किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम एसके गुप्ता को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। रैली बाजार चौक में सभा में बदल गई। अघोषित चक्काजाम पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को पता चलने पर वहां पहुंचकर स्थिति को संभाला व गाड़ियों को हटाकर रैली को आगे बढ़ाया।

किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई

किसान संघ प्रवक्ता कुशल ठाकुर ने कहा लोक सुराज व समाधान शिविर में किसानों के आवेदन पेंडिंग हैं। उपाध्यक्ष बिशनाथ गोटा ने कहा भाजपा शासन में किसानों के साथ वादा खिलाफी हुई है। किसान युवा संघ के अध्यक्ष नवाब जिलानी ने कहा कि केंद्र ने अच्छे दिन लाने के वादे के साथ काबिज हुई मोदी सरकार ने प्रत्येक भारतीयों के खाते में 15-15 लाख जमा कराने का सपना दिखाया था।

जीएसटी से आर्थिक विकास कमजोर हुआ

इंदरचंद बाफना ने कहा नोटबंदी व जीएसटी ने विकास कमजोर किया है। गेंदसिंह ठाकुर ने कहा सरकार ने समर्थन मूल्य 2100 व 300 बोनस का वादा पूरा नहीं किया। सुरेश कुरेटी, बीरबल साहू, झुमुक लाल, गणेशु, बिहारीलाल, चैतराम, उदयराम ने भी संबोधित किया।

फसल बीमा की समस्या दूर नहीं की गई तो मुख्यमंत्री की विकास यात्रा राेकेंगे

डौंडी|फसल बीमा राशि डौंडी ब्लाॅक के किसानों को देने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा 5 जून तक फैसला नहीं लिया गया तो 6 जून को मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को डौंडी में रोका जाएगा। तहसीलदार सोनित मेरिया, नायब तहसीलदार जीएस साव, धर्मेश श्रीवास्तव, को-आपारेटिव बैक मैनेजर खेमूराम देवांगन चर्चा के लिए आगे आए और किसानों से उनके मांग के बारे में पूछा। बैक मैनेजर देवांगन ने किसानों को बताया कि उनके क्षेत्रार्गत डौंडी, कुआगोंदी, भर्रीटोला और घोटिया समिति के 5292 किसानाें के खेत का फसल बीमा किया गया था। जिसमें 1297 किसानों को बीमा लाभ मिला है। बाकी कैसे वंचित हो गए वे कंपनी वालों से चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...