पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्टफोन के लिए डौंडी ब्लॉक की 24 पंचायतों के पात्र लोगों की सूची जारी

स्मार्टफोन के लिए डौंडी ब्लॉक की 24 पंचायतों के पात्र लोगों की सूची जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक के पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक सोमवार को जनपद सभाकक्ष में हुई। जिसमें योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के बचे पात्र परिवारों को केवायसी तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए।

जनपद पंचायत के सीईओ पीआर साहू ने कहा कि उज्ज्वला योजनांतर्गत जिन पंचायतों का केवासी जमा नहीं हुआ है। उन्हें तत्काल जमा करने को कहा। ग्राम पंचायत कुसुमकसा, अरमुरकसा, चिहरो, बेलोदा व बम्हनी के सचिव को निर्देशित किया। विकास विभाग अधिकारी बीआर साहू ने संचार क्रांति योजना काे संबंध में जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि डौंडी ब्लाॅक के 24 पंचायतों के पात्र परिवारों की सूची चिप्स से मिली है। जिसे पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है।

23 मई तक दावा आपत्ति मंगाई गई है। 24 से 26 मई तक ग्राम सभा में अनुमोदन कराकर सूची जनपद को भेजना होगा। सीईओ साहू ने बताया कि दावा आपत्ति 2 अलग-अलग सूची ऐसे परिवार जो 2011 के पूर्व से ग्राम में निवासरत थे। किन्तु किसी कारणवश सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना के सर्वेक्षण में शामिल होने से वंचित हो गए थे। दूसरी सूची एेसे परिवारों का तैयार किया जाए जो 2011 के बाद अस्तित्व में आए हो। किन्तु सामाजिक जाति जनगणना सर्वेक्षण में किसी अन्य परिवार के साथ उनका नाम शामिल हो। जनपद सीईओ ने 14वें वित्त आयोग की राशि, प्रिया साप्ट, एनएसएपी में आॅनलाइन एंट्री तत्काल पूर्ण कराने भी कहा गया। आम आदमी बीमा योजना, अटल खेतिहर मजदूर बीमा योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी समय पर प्रस्तुत करने पंचायत निरीक्षण केआर चिन्दा ने कहा। पेयजल एवं निस्तारी जल की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...