रविवार को विपणन सहकारी समिति डौंडीलोहारा का 28वां वार्षिक आमसभा हुई। अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि विपणन संस्था सहकारी क्षेत्र में जीवित है।
1990 के दशक में शासन द्वारा संस्था को लीड का काम, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व रासायनिक खाद का काम दिया था। अब धीरे-धीरे शासन द्वारा इन सभी कार्यों को संस्था से अलग करने से हमारी संस्था सिर्फ राशन दुकान चलाने वाली संस्था रह गया है। हमारा प्रयास है कि किसी भी तरह फिर से हमें संस्था के माध्यम से कुछ नया कर पाए ताकि विपणन की हालत अच्छी रह सकें। इस दिशा में हम सभी नवनिर्वाचित संचालक लगातार प्रयास कर रहे है। पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने कहा कि संचालक मिल कर संस्था को आगे ले जाने के लिए काम करें। संस्था के माध्यम से कुछ ऐसे काम हो जिससे संस्था अपनी पुरानी पहचान बना सके। कार्यक्रम को श्याम सुंदर विनोद, हस्तीमल सांखला, लक्ष्मण सिंह ने भी संबोधित किया। विपणन समिति के उपाध्यक्ष जयेश ठाकुर, संचालक संजीव चौधरी, पुष्पलता बघेल, देव प्रसाद शोरी, केवल राम, पीताम्बर साहू, सवाना बाई, उपाध्यक्ष सरोज गंगबेर, दीपचंद भंसाली, पूर्व अध्यक्ष सिया राम खांडेकर, पंचूराम रावटे, धनराज कोकिला, नंदकिशोर तिवर, डेरहींन बाई प्रबंधक पुराणिक सोनवानी, मोहन सुधाकर, इनम ठाकुर, अमरीका बाई, लक्ष्मण सिंह, बाल कृष्ण ठाकुर, टीका राम बारले, मनटोरा बाई, जमुना बाई, फूल कुंवर, नोहर सिंह अादि उपस्थित थे।