पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइपलाइन कटने से कई वार्डों में समस्या पानी मांगने नगर पंचायत पहुंची महिलाएं

पाइपलाइन कटने से कई वार्डों में समस्या पानी मांगने नगर पंचायत पहुंची महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|नगर में सड़क चौड़ीकरण के चलते कई जगह पर पाइप लाइन कटने जाने से डौंडी के आधे हिस्से में पानी की समस्या हो गई है। पानी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर आवासपारा की महिलाएं गुरुवार काे नगर पंचायत पहुंची। पार्षद बलीराम धनकर ने बताया कि जब से नाली खोदाई के समय से ही नगर पंचायत डौंडी के पिस्दापारा, कुम्हारपारा, गड़रियापारा, केवटपारा, जवाहरपारा, बंधियापारा, नयापारा, भंडारीपारा और धुरवाटोला के नलों में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। नगर पंचायत टैंकर से पानी सप्लार्इ कर रही है। लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है।

वार्ड 4 आवासपारा की लकेश्वरी यादव, विश्वासा खरांशु ने बताया कि उनके वार्ड में 2 हैंडपंप है। उसमे भी पानी ठीक से नहीं आ रहा। इस वजह से कई बार पानी भरने को लेकर विवाद की स्थिति आ जाती है।

खबरें और भी हैं...