डौंडीलोहारा|हरियाणा में 19 मई से होने वाले नेशनल गोल्डन एरो अवाॅर्ड के लिए ब्लाक के तीन कब-बुलबुल गुरुवार को रवाना हुए। कब-बुलबुल नियम, प्रतिज्ञा, विशाल गर्जना, चित्रकला, गांठे बनाने के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। प्राथमिक शाला नलपानी के पीयुष कुमार, प्राथमिक शाला सोरली की केजल व प्राथमिक शाला दुधली के हेमलता नेशनल ट्रेनिंग सेंटर गदपुरी हरियाणा में होने वाले गोल्डन एरो रैली में तुलसी साहू के नेतृत्व में हिस्स लेंगे। इन बच्चों को स्काउट गाइड सचिव बीआर साहू, बसंती दयालुराम, पिकेश्वर, कैलाश नाथ साहू, किशोर ठाकुर ने विदाई दी।