पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मितानिनों की मांगें पूरी करना ही पड़ेंगी: रावटे

मितानिनों की मांगें पूरी करना ही पड़ेंगी: रावटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|मितानिनों की हड़ताल का समर्थन देने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक संचालक रेवा रावटे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के समय महिला के पास हमेशा मौजूद रह कर उनकी देख-रेख करती है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई कार्य भी करते के बाद मानदेय कम दिया जाता है। छतीसगढ़ की भाजपा सरकार विकास की बात करती है। लेकिन विकास तभी होगा, जब पंचायतकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों को अच्छा वेतन मिलेगा। शासन को मांग को मानना ही पड़ेगा। भाजपा चुनाव के समय तो कई घोषणा करती है और वह चुनाव जीतने के बाद पल्टी मार देती है। मांगों को कलेक्टर व शासन तक पहुंचाएंगे।

खबरें और भी हैं...