नवोदय की परीक्षा 21 को 7523 बच्चें होंगे शामिल
बालोद|जिला मुख्यालय में नवोदय विद्यालय खुलने के बाद का पहली बार प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को 5 ब्लाॅक के 18 केंद्रो में होगी। इसमें जिले के 7 हजार 523 बच्चे शामिल होंगे। 6वीं कक्षा की 40 सीट के लिए इस साल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चे परीक्षा दिलाएंगे। सबसे ज्यादा डौंडीलोहारा ब्लॉक के 2009 व सबसे कम गुरुर ब्लाॅक के 1107 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा में डौंडी ब्लॉक में 1321, बालोद ब्लॉक में 1253, गुंडरदेही ब्लॉक में 1780 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्रत्येक ब्लाॅक में बीईओ से संकुल समन्वयकों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। जिले में केंद्रीय सरकार का एक मात्र आवासीय शिक्षण संस्थान नवोदय विद्यालय पिछले साल शुरू हुआ है। जहां जिले भर के बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।