पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अांबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो व संगठित रहो आज भी प्रासंगिक: अनिला

डॉ. अांबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो व संगठित रहो आज भी प्रासंगिक: अनिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में भारतीय बौद्ध महासभा व महिला मंडल ने जिला स्तरीय अांबेडकर जयंती मनाई गई।

जिले भर से पहुंचे बौद्ध महासभा के महिला, पुरुष, बच्चे ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौक से होते हुए स्टेडियम पहुंची। मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलें। उनके मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नप अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी वर्गो के उत्थान सहित समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को एक नई दिशा दी। विशेष अतिथि हेमंत कांडे ने बाबा साहेब के आदर्शों, सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे को मजबूत करने आह्वान किया। बौद्ध महासभा के टीआर खोब्रागढ़े, दिलीप मेश्राम, संगीता मेश्राम ने भी संबोधित किया। बुटुराम पूर्णे, दिलीप बाफना, भारती देवांगन, प्रजा कांडे उपस्थित थे।

लोहारा. बौद्ध समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा।

खबरें और भी हैं...