पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांभर पुलिस ने बजरी से भरे तीन ट्रक किए जब्त, 3.31 लाख का जुर्माना

सांभर पुलिस ने बजरी से भरे तीन ट्रक किए जब्त, 3.31 लाख का जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सांभरलेक ग्रामीण

स्थानीय थाना क्षेत्र में से खनिज बजरी के अवैध रूप से परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जब्त कर लिया।

थानाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए तीन डंपरों को थाने लाया गया। इसकी सूचना खनिज विभाग को देने पर खनिज विभाग के अधिकारी ने थाने में आकर अपनी विभागीय कार्यवाही की। खनिज विभाग के जेईएन विश्राम चंद मीणा ने बताया कि पुलिस की सूचना पर खनिज बजरी के अवैध निगमन करते हुए पाए जाने पर तीन डंपर थाने में जब्ती होने की सूचना मिली। थाने आकर कार्रवाई की।

ट्रक ड्राइवरों के पास न तो खनन विभाग की रॉयल्टी की कोई रसीद थी और न ही उनके पास बजरी खनन का कोई लाइसेंस था। कुल 3 लाख 31 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना किया।

बिना नम्बरों का मिला डंपर : खनिज विभाग के विश्राम मीणा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक डंपर बिना नंबरों के मिला, जिसका ड्राइवर मौके पर नहीं मिला। खनिज विभाग की कार्रवाई के समय दो डंपर ड्राईवर मौजूद थे जबकि एक ड्राईवर मौजूद नहीं था। चालकों की गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों से जानकारी करने पर अधिकार क्षेत्र से बाहर होना बताया गया, लेकिन वाहन अधिनियम में कार्रवाई की बात कही गई। थाने में बजरी के ढेर देखकर खनिज विभाग के जेईएन चौक पड़े।

दूदू में तीन ट्रोले जब्त

दूदू | पुलिस ने सोमवार सुबह कस्बे में अलग- अलग स्थानों से ट्रोलों में अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे ट्रोलों को जब्त किया। ट्रोलों को जब्त कर खनिज विभाग को अवगत कराया गया। इसके बाद खनिज विभाग के विश्राम मीणा ने थाने में पहुंचकर तीनों ट्रोलों पर 3 लाख 52 हजार 500 रु का जुर्माना लगाया।

खबरें और भी हैं...