पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हटुपरा में शहीद वीरागंना सैनिक सम्मान समाराेह

हटुपरा में शहीद वीरागंना सैनिक सम्मान समाराेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंमाणा| बीगोलाव पंचायत के गांव हटुपरा में मंगलवार को शहीद वीरागंना सैनिक सम्मान समाराेह हुआ। दूदू विधायक डाॅ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि देश के वीर शहीदों एवं उनके परिजनों का सम्मान देश की सरकार एवं नागरिकों की प्राथमिकता है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, दूदू विधायक डाॅ. प्रेमचन्द बैरवा, जयपुर जिला भाजपा देहात अध्यक्ष डीडी कुमावत व राज्य सरकार द्वारा गठित सैनिक वीरांगनाओं के सम्मान में आयोजित कमेटी के सदस्यों ने शहीद मानाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद की वीरांगना सरोज देवी व शहीद के परिजनों का सम्मान किया। शहीद के भाई मानाराम व ग्रामीणों ने अतिथियाें का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...