पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव जीवन में कभी संघर्ष समाप्त नहीं होता, सिर्फ उसकी परिभाषाएं बदल गई हैं : डॉ.रमेश

मानव जीवन में कभी संघर्ष समाप्त नहीं होता, सिर्फ उसकी परिभाषाएं बदल गई हैं : डॉ.रमेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व आईआईटी, नीट, आईसीएआर, जेट की तैयारी कराने वाले संस्थान राजधानी फाउण्डा व राजधानी पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल पचकोड़िया के प्रदेश भर होने वाली निशुल्क राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च परीक्षा दंगल-ए-ब्रेन “राजधानी फाउण्डा ब्रेन दंगल-2018’ के द्वितीय चरण के तहत कस्बे के मीरापुरा रोड स्थित गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। सुबह से ही विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति उत्साह देखा गया। गुरुकुल महाविद्यालय के निदेशक कैलाश चौधरी व प्रबंध निदेशक कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 11वीं विज्ञान व कृषि के साथ-साथ, 8वीं, 9वीं व 10वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 570 विद्यार्थिंयों ने भाग लिया। प्रतिभा खोज के लिए इस परीक्षा में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी व 11वीं विज्ञान व कृषि के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा की समाप्ति के बाद हुए समारोह में प्रत्येक परीक्षार्थी को राजधानी फाउण्डा ने टी-शर्ट दी। मोटीवेशनल सेमीनार में राजधानी शिक्षण समूह के निदेशक व राष्ट्रीय मोटीवेटर डाॅ. रमेश यादव ने कहा कि मानव जीवन में कभी संघर्ष समाप्त नहीं होता, सिर्फ उसके संघर्ष की परिभाषाएं बदल गई हैं।

राजधानी शिक्षण समूह के सहनिदेशक हरीसिंह यादव व प्रधानाचार्य हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों के सामूहिक परिणाम में 11 टॉपर्स को लेपटॉप, 11 को टैबलेट पीसी, 251 बुक्स के सेट भी दिए जाएंगे। राजधानी फाउंडा के साइंस एक्सपर्ट डॉ.रमेश यादव, दिलीप पाठक, अरूण शर्मा, राधेश्याम यादव, हरीसिंह यादव आदि ने बच्चों के विज्ञान सम्बधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मुख्य अतिथि रसीली के पूर्व सरपंच बन्नाराम चलावरिया थे। भास्कर मौजमाबाद प्रतिनिधि राधाकिशन रियाड, विशिष्ट अतिथि बालाजी स्कूल पचकोड़िया के निदेशक नरेन्द्र डिडल, राष्ट्रीय जाट दूदू विधानसभा अध्यक्ष कजोड़ रणवा, समाजसेवी सीताराम सारण, नीर चौधरी, गुरुकुल महाविद्यालय के सहनिदेशक मदनलाल जाट रहे। छीतरमल खुर्डिया, बालूराम यादव, कन्हैयालाल कुमावत, नरेश मीणा, कालूराम यादव, राहुल सोनी, कल्पेश यादव उपस्थित थे। संचालन शिक्षाविद् शिम्भूसिंह राणा ने किया।

परीक्षार्थियों को फ्री टी-शर्ट बांटते हुए।

खबरें और भी हैं...