पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रूप से बजरी ले जाते चार ट्रक जब्त: दूदू|दूदू

अवैध रूप से बजरी ले जाते चार ट्रक जब्त: दूदू|दूदू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध रूप से बजरी ले जाते चार ट्रक जब्त: दूदू|दूदू थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि व शनिवार को सवेरे मौजमाबाद रोड पर अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे चार ट्रकों को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा कर खनिज विभाग को सूचना दी है। थानाधिकारी हरिसिंह धायल ने बताया कि चारों जब्त ट्रकों पर खनिज विभाग के अधिकारी विश्राम मीणा ने 4 लाख 47 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मासी नदी से बजरी भरकर अन्य शहरों में ले जा रहे थे तथा पुलिस से बचने के लिए ट्रकों पर तिरपाल लगाया हुआ था। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी द्वारा चारों ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं...